रुड़की(श्रवणगिरी)।मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के प्रांगण में महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्निवाल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्निवल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डी. एस. राकेश चार्ली जी द्वारा प्रार्थना कर किया गया। इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार की फूड स्टॉल (जैसे चाइनीस फूड, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, पेस्ट्रीज, केक तथा पैक्ड स्नैक्स), तंबोला एवं लकी सेवन तथा विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग, सेक रेस, लेमन स्पून रेस, सामूहिक नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज की ओर से रुड़की में सजे खुशियों के मेले यानी कार्निवाल का हिस्सा बनने के लिए हर कोई आतुर रहा। परिवार के साथ बड़ी संख्या में जुटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं फन राइडस आकर्षण का केंद्र रहे। इस कार्यक्रम में प्रतिभा और कलात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस कार्निवाल मेले में विभिन्न स्कूल जैसे स्मॉल वर्ड स्कूल, बाल विद्या मंदिर स्कूल रुड़की, सेन्टेंस पब्लिक स्कूल, मोंट फोर्ट स्कूल एवं मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में माननीय कोशिकी सेन गुप्ता एवं मिस भारती एवं दीपिका चार्ली ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्निवाल मेले में बी.डी. जैन साइकिल डीलर ,आकाश जैन (पार्षद रुड़की) की ओर से लकी ड्रा में बंपर प्राइस मेथाडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की डॉक्टर ऋतु त्यागी को साइकिल दी गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जिया एवं सुहानी ने प्रथम स्थान तथा विनायक एवं नित्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेक रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विहान एवं जॉय ने, द्वितीय स्थान अंशिका एवं मिठी ने एवं तृतीय स्थान मानसी एवं वेरोनिका ने प्राप्त किया । लेमन रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा ने, द्वितीय स्थान ओजस्वी त्यागी ने एवं तृतीय स्थान कबीर गोस्वामी ने प्राप्त किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान जिया ने, द्वितीय स्थान ओजस्वी ने एवं तृतीय स्थान आराध्या ने प्राप्त किया और सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हलीमा ने, द्वितीय स्थान मोहित रेड्डी ने एवं तृतीय स्थान वैष्णवी ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार – वैदिक सिंघल ने, द्वितीय पुरस्कार- आराध्या ने एवं तृतीय पुरस्कार -काव्या ने एवं वेरोनिका भाटिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। और सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान आयुष ने, द्वितीय स्थान रिद्धिमा ने एवं तृतीय स्थान अवनी पाल ने और सांत्वना पुरस्कार नव्य शर्मा एवं प्रीति तेजेश्वर ने प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे .सिंह एवं प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव व निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह उत्सव आकर्षक प्रदर्शन और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्निवाल महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों न अपना सहयोग प्रदान किया।
