रुड़की(नीति शर्मा)।मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड शासन, देहरादून के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं, प्रवक्तागण एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर इको फ्रेंडली समिति की अध्यक्ष चित्रा एवं साक्षी के नेतृत्व में छात्राओं ने पौधारोपण कर गुरु गोविंद सिंह के वीर सुपुत्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए वीर बाल दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कर किया। इसके अतिरिक्त पौधारोपण के माध्यम से छात्राओं को गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों को नमन करते हुए उनके कर्मपथ पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ प्रवक्तागण डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. आयशा, नीरा, राधिका, वंदना, पारूल, रश्मि, जूही आदि उपस्थित रहीं।



