भगवानपुर(अनिल शीर्षवाल)। थाना क्षेत्र के गांव ग्राम नन्हेडा अनंतपुर में गत रात्रि जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर मोहित निवासी-नन्हेडा अनंतपुर को गम्भीर रूप से घायल से सम्बन्धित प्रकरण में थाना भगवानपुर में पंजीकृत किया गया। फायरिंग से संबंधित घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि फायरिंग की घटना युवकों के दो गुटों में आपसी रंजिश व वर्चस्व बढ़ाने को घटित हुई है।
अवैध शस्त्रों का प्रयोग करने व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर आम जनता में दहशत फैलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जाने को एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर स्थित ग्राम पुहाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक गुट से सम्बंधित वंशराज नामक युवक को देशी तमंचे,315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर
वंश राज पुत्र मीर कुमार निवासी नन्हेडा अनन्तपुर का चालान कर दिया गया है थाना पुलिस ने बताया है कि इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

