रुड़की (अनिल शीर्षवाल)। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक र्स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 50.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गयी र्स्मैक की कीमत लाखों रुपये आंकी गयी है।स्मैक की खेप यूपी के बरेली से लायी गयी थी।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली रुड़की पुलिस सोनाली पार्क के पास वाहन चैकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक स्कूटी संख्या यूके 17 एए 2219 आती दिखायी दी। पुलिस ने स्कूटी सवार को रूकने का इशारा किया जो वह मुडकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 50.27 स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गयी स्मैक की कीमत लाखों रुपये बतायी गयी है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पता मौ. समीर पुत्र इम्तियाज, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बेलड़ा, कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार बताया। बताया वह स्मैक की खेप यूपी के बरेली से लाया था। पुलिस ने आरोपित के पास से स्मैक के अतिरिक्त एक मोबाइल फोन, 1850 की नगदी, तराजू बरामद किया है। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर दिया हैै। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

