ज्वालापुर(नीति शर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दुर्गा चौक के पास ऊंचा पुल, ज्वालापुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान फरहान उर्फ नन्नू पुत्र जावेद अली, निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 4.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसे वह मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) से परिवहन कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

