हरिद्वार (अनिल शीर्षवाल)। सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दाैरान झपट्टामार गैंग के तीन शातिराें को गिरफ्तार किया है। यह तीनों सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटने की घटनाओं से जनता में भय का माहौल था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल स्नैचरों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसाी पूछताछ में आरोपितों की पहचान 24 वर्षीय दीपक निवासी राजा बिस्कुट चौक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेडी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ.प्र., 21 वर्षीय अभिनव निवासी महादेवपुरम कालोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौर और 25 वर्षीय दीपू कुमार निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उ.प्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से चोरी और छीने गए छह मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें तीन मोबाइल के सम्बन्ध में थाना सिडकुल में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं, जो सिडकुल स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं।


