हरिद्वार(नीति शर्मा)। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य बीते चार वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि “4 साल बेमिसाल” केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाला विकास है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में सर्वांगीण विकास को गति मिली है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, बेहतर कनेक्टिविटी, उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहन तथा हर मौसम पर्यटन को विकसित करने के साथ-साथ देवभूमि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजते हुए आगे बढ़ रही है।
राज्य मंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। पर्वतीय जिलों में हेली सेवाओं का विस्तार और सिंचाई परियोजनाओं पर भी प्रभावी कार्य हुआ है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने हरित ऊर्जा और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है। अब तक 30 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान किया गया है तथा 12 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। पेंशन योजनाओं में वृद्धि कर समय पर मासिक भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
सुनील सैनी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC), सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून लागू कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने UCC लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है, 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और बिजली उत्पादन में तीन गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन उपलब्धियों से उत्तराखंड को नई पहचान मिली है।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य आगे भी तेजी से विकास करेगा और देवभूमि की जनता का आशीर्वाद पुनः प्राप्त कर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार।
