हरिद्वार(मनोज यादव)। बजरंग वाहिनी दल उत्तराखंड ने संगठन का विस्तार करते हुए विक्की कुमार को हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी सक्रियता और समाजसेवा में योगदान को देखते हुए की गई है।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विक्की कुमार ने संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विक्की कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



