धनौरी(श्रवण गिरी)।ग्राम पंचायत दौलतपुर से जुड़े एक मामले में ग्राम प्रधान पति आतिश गिरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए प्रेसवार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।
प्रेसवार्ता के दौरान आतिश गिरी ने कहा कि दौलतपुर निवासी एक महिला द्वारा गौशाला को लेकर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला के साथ जो भी पैसों का लेन-देन हुआ है, वह पूरी तरह साफ-सुथरा है और उससे संबंधित सभी दस्तावेज एवं प्रतिलिपियां उनके पास उपलब्ध हैं।
प्रधान पति ने बताया कि गणपति धाम फेस-2, राजा गार्डन, ग्राम जगजीतपुर, थाना कनखल, जिला हरिद्वार के कुछ लोगों के साथ मिलकर गौशाला के नाम से एक ट्रस्ट बनाए जाने की योजना थी। ट्रस्ट गठन को लेकर विपक्षी पक्षों के साथ आपसी सहमति से शर्तें तय की गई थीं, जिनमें पहली शर्त यह थी कि ट्रस्ट निर्माण से संबंधित समस्त खर्च विपक्षी सोनू द्वारा वहन किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि ग्राम प्रधान पति होने के नाते ग्राम पंचायत दौलतपुर की भूमि पर ग्राम पंचायत के विधिवत प्रस्ताव के माध्यम से गौशाला के लिए लगभग 5 बीघा भूमि आपसी सहमति से चिन्हित की गई थी।
आतिश गिरी ने कहा कि पूरे मामले में उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि सच्चाई पूरी तरह उनके पक्ष में है और सभी आरोप तथ्यहीन हैं।
