रात्रि चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को कथित तौर पर अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहाबुद्दीन (32), पुत्र मीराजुद्दीन, निवासी मोहल्ला सरायजीना, कसाई वाली मस्जिद के पास, थाना लिसाड़ी गेट, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो-तीन दिन पहले घूमने के लिए कलियर आया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 261/2026, धारा 25(1-ख)(ख) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
- कांस्टेबल शाह आलम (264)
- कांस्टेबल विकास त्यागी (945)
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



