बहादराबाद(अनिल शीर्षवाल)। श्री रामलीला कमेटी बहादराबाद एवं आदर्श ड्रामेटिक क्लब की ओर से दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने श्री रामलीला कमेटी बहादराबाद के समस्त सदस्यों और आदर्श ड्रामेटिक क्लब के कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पंडित विनोद शर्मा, रणवीर सिंह तंवर और ग्राम प्रधान नीरज चौहान को भी सम्मान प्रदान किया गया।वही श्री रामलीला कमेटी की ओर से समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जसवंत सिंह चौहान को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा श्रीराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है। दशहरा पर्व हमें संदेश देता है कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।
कार्यक्रम में श्री रामलीला कमेटी के सदस्य एवं आदर्श ड्रामेटिक क्लब के समस्त कलाकार मौजूद रहे।



