झबरेड़ा(विश्वास चौधरी)। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के झबरेड़ा मंडल अंतर्गत उधा लेडी में बूथ संख्या-135 पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में बीएलए-1 एवं मंडल पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाता सूचियों का वितरण भी किया गया।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा अपात्र एवं अनाधिकृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

बैठक में राज्य मंत्री देशराज करनवाल, पूर्व प्रत्याशी वैजयंती माला, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार, आदित्य बृजवाल, मंडल प्रभारी नितिन गोयल, मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौधरी, कुलदीप सैनी, बिट्टू सिंह, अनमोल, प्रवीण सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2 एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



