हरिद्वार(सत्यम चौहान)। श्री विश्वकर्मा सभा, भेल द्वारा सोमवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-04, भेल, हरिद्वार में भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णकांत विश्वकर्मा (एसडीएम, मुजफ्फरनगर), विशिष्ट अतिथि आदेश चौहान (विधायक, रानीपुर) तथा दिनेश कुमार (चेयरपर्सन) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभा की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष धर्मपाल धीमान एवं सचिव अमित जांगिड़ ने सभी अतिथियों एवं समाज के उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अमित जांगिड़ ने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित विश्वकर्मा सभा, भेल वर्ष 2026 में अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है। इस अवसर पर सभा की 50 वर्षों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक यात्रा को याद किया गया तथा आने वाली पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

समारोह में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के संरक्षक मदनपाल धीमान, अशोक धीमान, बाबूराम, उपाध्यक्ष योगेश धीमान, नीरज धीमान एवं विपिन धीमान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धीमान, सह सचिव रामाशीष विश्वकर्मा, उप सचिव आदेश धीमान, सुनील धीमान एवं अनुप धीमान, सह कोषाध्यक्ष हरिकेश विश्वकर्मा, अंकेक्षक ओमप्रकाश धीमान तथा प्रचार सचिव अरविंद शर्मा, रोहित धीमान, संजीव धीमान, बृजेश जांगिड़ एवं कमलेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त सलाहकार समिति में ओमकेलाश, गुरुदत्त धीमान एवं रजनीश धीमान, सूचना सलाहकार रूपेश विश्वकर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य ओमवीर धीमान एवं अजय धीमान (CFPP) सहित ब्लॉक प्रतिनिधि सुधीर धीमान एवं दीपक बागला का भी सहयोग रहा।
अंत में अध्यक्ष नीरज धीमान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धीमान एवं सांस्कृतिक सचिव रामाशीष विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभा की कार्यकारिणी एवं समस्त समाजबंधुओं का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



