रुड़की(श्रवण गिरी)।मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, रुड़की के प्रांगण में आज 84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स के रिक्त पदों पर चयन हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने एनसीसी में प्रवेश के लिए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत छात्राओं का चयन निर्धारित शारीरिक मापदंडों एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। रिक्त सीटों की संख्या के अनुरूप योग्य छात्राओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया को 84 यूके बटालियन एनसीसी के सूबेदार लक्ष्मण सिंह एवं हवलदार सुबोध द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्रशिक्षक संजय तिवारी, एनसीसी सीटीओ वंदना चौहान सहित कैडेट्स महक, सीपीएल रुपाली, अनोशिया, इशिका राठी, अंशिका, प्राची, सुहानी, लिया आदि उपस्थित रहीं।
चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में ट्रेनिंग अधीक्षक श्री रवि कपूर का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं को उनके उज्ज्वल एनसीसी भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।




