ज्वालापुर के सराय रोड स्थित हरिलोक फेज-2 में शुरू हुआ नया रेस्टोरेंट
हरिद्वार(ब्यूरों)। शहरवासियों के लिए खानपान का एक नया ठिकाना शुरू हो गया है। ज्वालापुर के सराय रोड स्थित हरिलोक फेज-2 में ओमकार लाइफलाइन हॉस्पिटल के सामने ‘सरदार जी फूड जंक्शन’ का शुभारंभ हो गया है। यहां लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

पता: ओमकार लाइफलाइन हॉस्पिटल के सामने, हरिलोक फेज-2, सराय रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार।
रेस्टोरेंट के ओनर अमन कोर गुलाटी ने कहा कि ‘सरदार जी फूड जंक्शन’ का उद्देश्य लोगों को बेहतरीन स्वाद, अच्छी गुणवत्ता और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अच्छा भोजन लोगों को आपस में जोड़ता है। इसी सोच के साथ रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है, ताकि शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को स्वादिष्ट भोजन का बेहतर अनुभव मिल सके।
उन्होंने शहरवासियों से रेस्टोरेंट में पहुंचकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने और उन्हें सेवा का अवसर देने की अपील की।





