उत्तराखंड शासन ने जारी की अधिसूचना, सोमवार को रहेगा अवकाश
देहरादून(नीति शर्मा)। उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से 17 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई।
जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश संबंधी अधिसूचना में संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य के सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों के साथ बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
शासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व अधिसूचना की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। अधिसूचना पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं।




