दो से तीन दिन पहले घूमने आया था आरोपी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा; आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ निवासी एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाजायज चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2026 की रात कोतवाली पिरान कलियर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बजौट, थाना प्रतापपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चाकू रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने बताया कि वह दो से तीन दिन पहले कलियर घूमने आया था।

पुलिस ने मामले में कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 263/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल परवेज (525), कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


