धनौरी(श्रवण गिरी)। परिजनों से नाराज होकर घर से निकली 14 वर्षीय युवती को धनौरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हरियाणा राज्य से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती बिना मोबाइल फोन के घर से चली गई थी, जिसके चलते उसकी तलाश करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।
मामला थाना पिरान कलियर की धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। युवती के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीरता से तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने युवती की तलाश में करीब 3400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और युवती को हरियाणा राज्य से सकुशल बरामद कर लिया गया।
युवती की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
वहीं, महज 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद करने पर क्षेत्रवासियों ने धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी एवं पुलिस टीम की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की तत्परता और लगातार मेहनत से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।



