हरिद्वार(ब्यूरों)। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री सुनील सैनी के पूज्य पिताजी बलबीर सिंह सैनी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को महेंद्र भट्ट कनखल स्थित अभिषेक नगर में सुनील सैनी के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत बलबीर सिंह सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।



