हरिद्वार(श्रवण गिरी)। धनौरी निवासी अल्पस सैनी ने CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अल्पस सैनी, कौशिक पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और समाजसेवी व भाजपा युवा नेता रवि सैनी की भतीजी हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

