हरिद्वार/बहादराबाद(मनोज यादव)। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, बहादराबाद की छात्रा अधिश्री चौहान ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अधिश्री, वरुण चौहान की पुत्री हैं और बोगला निवासी हैं। उनकी माता मोनिया चौहान एक शिक्षिका हैं।

अधिश्री की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भी अधिश्री को बधाई देते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।
अधिश्री की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

