रुड़की(नीति शर्मा)।मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, रुड़की में भारत विकास परिषद (अविरल गंगा) के तत्वावधान में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण (मार्शल आर्ट) शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह, प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव एवं आयोजक सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया।
शिविर में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक विपिन चौधरी द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर आवश्यकता पड़ने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर छात्राओं को योगासन, एरोबिक्स, जुम्बा तथा मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष रीति वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नीरज मित्तल, महिला सहभागिता प्रमुख नीलम मधोक, संगठन मंत्री आभा गर्ग, संस्कार संयोजक ममता चंद्रा, संगीता सिंह, नीलम शर्मा, एन.के. चौरसिया, विमलेश गिरी सहित महाविद्यालय की प्रवक्तागण उपस्थित रहीं।

