हरिद्वार(मनोज यादव)। बजरंग वाहिनी दल ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिराग चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण, सक्रिय सहभागिता तथा हिंदू समाज और राष्ट्रहित में किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह के अनुमोदन से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। संगठन का मानना है कि चिराग चौधरी के नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता से प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों का और अधिक विस्तार होगा।
बजरंग वाहिनी दल के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि चिराग चौधरी प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने चिराग चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण निर्णय बताया।




