हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्कार भारती महानगर इकाई, हरिद्वार एवं भेल संपदा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल भारती स्कूल, सेक्टर-4, भेल हरिद्वार परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा भेल के महाप्रबंधक एवं नगर प्रशासक संजय पवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता एवं बृजेश शर्मा ने भी वृक्षारोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का स्थान दिया गया है और वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के संरक्षक अरुण पाठक, डॉ. अजय पाठक, प्रांत मंत्री राकेश मालवीय, मातृ शक्ति संयोजिका ज्योति भट्ट, इकाई अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, इकाई मंत्री संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, विद्यालयी बच्चों, कला साधकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में इकाई मंत्री संतोष साहू ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर “एक वृक्ष – सौ जीवन, हरित भविष्य – हमारा संकल्प” का संदेश दिया गया।




