हरिद्वार(नीति शर्मा)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परिसर, रोशनाबाद में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता एवं उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा प्रभावी कार्यशैली विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से समिति गठन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अविनाश भदौरिया, रुड़की बीडीओ सुमन कुटियाल, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय एवं पत्रकार शशि शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

