बहादराबाद(ब्यूरों)। भाजपा महिला मोर्चा बहादराबाद मंडल की परिचय बैठक सीतापुर स्थित आत्मज्ञान कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं से समाज एवं संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री डॉ. चित्रा शर्मा एवं जिला महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन की कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें डिजिटल माध्यमों के उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण तथा संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया।
बैठक में मंडल महामंत्री अंजू सैनी, मंडल महामंत्री मनोरमा त्यागी, मंडल मंत्री नेहा शर्मा, दीपमाला शर्मा एवं दीपा शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मीनू चौहान, मंडल आईटी संयोजक आशा शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य नीरू कौशिक, ममता, मीना, आशा राठौर तथा उषा महेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने के संकल्प के साथ किया गया।



