पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में 09 व्यक्तियों का चालान किया।
पुलिस के अनुसार इमलीखेड़ा क्षेत्र में घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने अपराध की रोकथाम तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 08 लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-170 के तहत कार्रवाई की।
वहीं, कलियर महमूदपुर क्षेत्र में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने को लेकर पड़ोसी महिला से हुए विवाद में 01 व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए गए व्यक्तियों में लाखन पुत्र साधूराम, मुनेश कुमार पुत्र साधूराम, विशाल पुत्र जयपाल, अंकित पुत्र साधूराम, अजय पुत्र नाथीराम, अजीत पुत्र नाथीराम, सचिन पुत्र बबलेश, मोहित सैनी पुत्र राजकुमार निवासी मोहम्मदपुर पांडा तथा शमी पुत्र अजीब निवासी महमूदपुर शामिल हैं।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, आनंद कुमार, कांस्टेबल आबिद, सुबोध कुमार, होमगार्ड सुशील कुमार एवं पीआरडी जवान मनोज कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।


