देहरादून(नीति शर्मा)। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के पर्व पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह निर्णय जारी किया गया है। शासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को इसकी सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को समाचार पत्रों में अधिसूचना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह अधिसूचना उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी की गई है।



