हरिद्वार(नीति शर्मा)। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव करते हुए अब 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन उत्तराखंड राजेंद्र प्रसाद द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में दिनांक 24 दिसंबर 2025 की अधिसूचना के तहत ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई 2026 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सम्यक विचारोपरांत अब इस अवकाश को परिवर्तित कर 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) कर दिया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत राज्य के सभी बैंक, कोषागार एवं उप-कोषागार में भी 28 मई को अवकाश रहेगा। शासन के इस निर्णय के बाद सरकारी कार्यालयों, बैंकिंग सेवाओं एवं अन्य संबंधित संस्थानों की अवकाश तिथि में बदलाव लागू होगा।






