धनौरी(श्रवण गिरी)। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ धनौरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है।
चौकी प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



