हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। शिवालिक पर्वतमालाओं से सटे औरंगाबाद में योग गुरु बाबा रामदेव विजय क्लब के नाटक मंचन में पहुंचे, जहां पर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामवासियों को परंपरा को आगे बढ़ने पर बधाई दी।
दीपावली के शुभ अवसर पर विजय क्लब ने अपना 61 वां वार्षिक उत्सव नाटक मंचन कार्यक्रम के अंतिम दिन नाटक अमर सिंह राठौड़ के अवसर पर पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज का विजय क्लब के अध्यक्ष विजय चौहान के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी की ओर से उन्होंने कहा है कि यह नाटक मंचन कार्यक्रम इतने वर्षों से चल रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है, इस तरह की परंपरा हमेशा चलती रहनी चाहिए । जिससे अपना इतिहास का पता हम सबको आने वाली पीढ़ियों को सदैव मिलता रहे, उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर होने के साथ यहां ग्रामवासियों को भी औरंगाबाद के नाम के विषय को भी भविष्य में बदलने का आग्रह किया है।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह परंपरा बहुत ही लंबे दशकों से चलती आ रही है जो सदैव चलती रहनी चाहिए वीर प्रताप चौहान, विभाग सेवा प्रमुख, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, योगेश चौहान, पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, राजबीर सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष इंटक,चमन चौहान,जिला पंचायत सदस्य, डॉ.जयपाल सिंह चौहान राज्य मंत्री, ठाकुर सुशील चौहान ,शशांक चौहान जिला मंत्री भाजपा व अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजय क्लब उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, अमरीश कुमार ,डॉक्टर कुलदीप चौहान, सचिव कुलदीप कुमार, उपसचिव संजय कुमार ,सह सचिव पुनीत कुमार ,सचिन चौहान, कोषाध्यक्ष अनित चौहान ,नाटक संयोजक अशोक चौहान ,डायरेक्टर मा. नीरज ,चरण सिंह ,रोहतास चौहान पीयूष चौहान, शुभम प्रजापति बिजेंद्र चौहान उप प्रधान,सभापति अनित चौहान,रामकुमार चौहान, मुकेश चौहान, अर्जुन चौहान , डॉक्टर प्रवेश चौहान ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार,अन्य पदाधिकारीगण व सदस्य गण उपस्थित रहे, मंच संचालन आदित्य चौहान ने किया।


