हरिद्वार(अनिल शीर्षवाल)। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर चैन स्नेचिंग की घटना का खुलासा कर दिया है।
कोतवाली कनखल पुलिस ने बताया है कि कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने बैरागी कैम्प कनखल से उसकी पत्नी के गले से चैन छीन ली और और मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर थाना कनखल पर मुकदमापंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार कोतवाली कनखल मे गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 02 युवकों को जियापोता के पास से लूटी गयी चेन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पूर्व में कई बार जेल जाने की जानकारी मिली है जिस आधार पर अपराधिक इतिहास संबंधी डाटा जुटाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए भूदेव पुत्र राजेश कुमार गली नंबर 29 नेहरू रोड कोतवाली बड़ौत, करण पुत्र सतपाल निवासी गली नंबर 8 मोहनपुरी गोण्डा चौक थाना भजनपुरा नई दिल्ली का चालान कर दिया है।


