धनौरी(श्रवण गिरी)। धनौरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, धनौरी क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और अवैध खनन में संलिप्तता के मामले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अब देखना होगा कि पुलिस और संबंधित विभाग आगे इस दिशा में कितनी सख्ती से कार्रवाई करते हैं।


