भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री संगीता प्रजापति ने किया भंडारा शिविर का उद्घाटन
बहादराबाद(मनोज यादव)। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर श्री राम नाम सेवा समिति की ओर से नहर पटरी बहादराबाद में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु विशाल भंडारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री संगीता प्रजापति द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर संगीता प्रजापति ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ धार्मिक परंपराओं को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। भंडारा शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान शोभा देवी, अवनी प्रजापति, खुशी प्रजापति, रोहित प्रजापति, गीता प्रजापति, मोनी देवी, अभिषेक प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, कल्लू मोटा, अशोक कुमार, अभिषेक जाटव, आशु जाटव, कार्तिक जाटव सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




