कलियर(श्रवण गिरी)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कलियर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। विभिन्न संभावित दावेदारों के बीच रोमा सैनी के नाम को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
स्थानीय स्तर पर रोमा सैनी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र को ऐसी जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाए।
कलियर विधानसभा में सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याएं और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दे आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में रोमा सैनी के नाम को लेकर समर्थक लगातार अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले समय में विभिन्न दलों की ओर से संभावित प्रत्याशियों को लेकर क्या तस्वीर सामने आती है। फिलहाल कलियर विधानसभा में रोमा सैनी के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रही है।

