पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सैनी पार्क इमलीखेड़ा तथा धनौरी क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में मु0अ0सं0 214/26 फारुक तथा मु0अ0सं0 215/26 सामील के खिलाफ पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में फारुक पुत्र सफी निवासी इमाम साहब रोड, वार्ड नंबर-01, थाना पिरान कलियर (उम्र 25 वर्ष) तथा सामील पुत्र घसीटा निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्थ, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार (उम्र 49 वर्ष) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अजब सिंह, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल विकास त्यागी तथा होमगार्ड धर्मेंद्र शामिल रहे।



