पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 12 अक्टूबर 2026 को शमशेर पुत्र शमशाद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 2563/2024 में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)(B) के तहत मामला संबंधित है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान शामिल रहे।
पिरान कलियर पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत वांछित अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।




