सट्टा डायरी, पेन, पर्चियां और 1,230 रुपये की नकदी बरामद, जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी, पेन, सट्टा पर्चियां और 1,230 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित रूप से अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टे से संबंधित सामग्री और नकदी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयपाल पुत्र रैतूलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गुमटी मलकपुर, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 272/26, धारा 13 जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार (426) और होमगार्ड राजेन्द्र सिंह (4037) शामिल रहे।


