प्रदेश स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज में खुशी की लहर
भलस्वागाज(विश्वास चौधरी)। देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के छात्र नमन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार जिले को गौरवान्वित किया है। हरिद्वार जिले की ओर से प्रतिभाग करते हुए नमन कुमार ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
नमन की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। छात्र की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह पुंडीर, विश्वास चौधरी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नमन कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विद्यालय परिवार ने छात्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय और हरिद्वार जिले के लिए गर्व का विषय बताया।



