हरिद्वार(मनोज यादव)। कुंती नमन कॉलेज में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में दीपावली की रौनक और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

रंगोली प्रतियोगिता में आदित्य, समीक्षा, आंचल, अनुज, शिखा, जिया, काव्या, पलक, कलश, सानिया, आदित्य प्रताप सिंह, जिया बिड़ला एवं आयुषी चौहान सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल से आकर्षक रंगोलियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक आर.के. जोशी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और सकारात्मकता का पर्व है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, पारुल, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. रश्मि पटेल, मेघा, उर्मी, तान्या, प्रिंस कुमार, ज्योति राघव, निधि विश्वकर्मा, खुशी धीमान, मेधा वत्स, लवप्रीत सैनी, प्रियंका कश्यप, तान्या बिष्ट, नेहा त्यागी, भावना, अनिकेत मौर्य एवं आकांक्षा तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे। महोत्सव में सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए दीपावली की खुशियां साझा कीं।





