देहरादून(नीति शर्मा)। राजधानी देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं रश्मि बर्द्धन के आवास पर लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बर्द्धन परिवार के परिजनों से आत्मीय भेंट की तथा सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस पावन अवसर पर छठी मैया एवं सूर्यदेव की विधिवत आराधना कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, अटूट आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने की सदियों पुरानी परंपरा हमें संयम, साधना, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण का संदेश देती है। यह पर्व सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और लोकसंस्कृति को मजबूत करने का भी माध्यम है।
कार्यक्रम में आदरणीय राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।



