
रुड़की(अनिल शीर्षवाल)। भगवानपुर पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।।जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़कीभजा गया है। वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कांबिंग जारी है। पुलिस के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर पुलिस देर रात कुँजा बहादुरपुर रेलवे फाटक के समीप गश्त पर थी तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस ने देखे तो उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह युवक पुलिस को देखकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर डाली जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। वहीं मामले की जानकारी पाकर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल मौके पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं बताया गया है कि बदमाश भगवानपुर थाना क्षेत्र के पूहाना में दो माह पहले ग्रामीण से हुई लूट को अंजाम देने के आरोपी थे पकड़े गए बदमाश का नाम अंशुल निवासी हरचंदपुर थाना मंगलौर जबकि उसके साथी का नाम शिवम बताया गया है जो कि अभी फरार है।

