हरिद्वार(नीति शर्मा)।भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष गणों से परामर्श के पश्चात हरिद्वार जिले के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता जी को मोर्चे का हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रीति गुप्ता ने इसके लिए म प्रदेश अध्यक्ष , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के समस्त माननीय पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री (संगठन) हरिद्वार भाजपा के समस्त विधायक जिला प्रभारी व जिला सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझ पर संगठन ने जो जो विश्वास जताया है और जिम्मेदारी दी है उसको मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी और संगठन का प्रचार प्रसार कर भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को जनता के घर-घर पहुंचाऊंगी।

