हरिद्वार(विकास सैनी)। ग्राम अजीतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सानिध्य में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य मंत्री सुनील सैनी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा क्षेत्र में निर्मित कई सड़कों का उद्घाटन भी किया गया।
रिबन काटने के अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने समस्त कार्यकर्ताओं से गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्चा धर्म है।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही परमो धर्म है। समस्त प्राणियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही वास्तविक समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि जन-जन को राहत पहुंचाना, उनकी देखभाल करना और जरूरत के समय मदद करना ही समाज के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।

कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः कमल खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के दिलों पर राज करते हैं और वे निस्वार्थ भाव से देवतुल्य जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप को राज्य मंत्री सुनील सैनी द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल एवं बृजमोहन पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, रमेश प्रधान, नवजोत वालिया, अंशु कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।


