चुड़ियाला(ब्यूरों)।राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज के खेल मैदान में कल खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन भी विद्यालय के खेल मैदान में ही हुआ।
इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत भलसवागाज क्षेत्र के विद्यालयों एवं ओपन वर्ग के अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट, चक्का फेंक, बांद्रा फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद एवं ऊंची कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर ने की। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. नरेंद्र सिंह, खेल संयोजक विनय त्यागी एवं सह-संयोजक सोनाली कोहली उपस्थित रहे। शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास हो रहा है।

विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदीप राणा (पीटीआई), सुनील कुमार, विश्वास चौधरी, दिग्विजय सिंह, अंजू त्यागी, अश्विनी कुमार, राजेश कुमार, मोहिनी पुंडीर, दुर्वेश त्यागी, मुकुल चौहान, पंकज कुमार, सुधीर कुमार, सुरभि, गीता रौतेला, संगीता, मीनाक्षी, साधना, मोनिका, मीनू, रिया राणा, सुधांशु राणा, अम्बिका प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


