क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब।
हरिद्वार । बहादराबाद एवं पथरी थाने के गांव, सुभाषगढ़, दिनारपुर, सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रंट, डेरा कलाल गांव में शाम होते ही धड़ल्ले से कच्ची शराब का अवैध करोबार इस समय जमकर फलफूल रहा है। शाम होते ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्थानो में कच्ची शराब अवैध तरीके से बनाई जाती है और उसे खुलेआम बिना रोकटोक के बेचा जाता हैं। शराब की बिक्री से ग्रामीणों में दहशत है और आपराधिक मामलों में वृद्धि हो रही है।
जानकारी के अनुसार पूर्व में इन गांव में कच्ची शराब बनाने एवं बेचने के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की गई परंतु उसका कोई प्रभाव नहीं हुआ लगातार अब भी इन गांव में कच्ची शराब बनाने एवं बेचने का काम बढ़ता ही जा रहा है।
इस समय अवैध कच्ची शराब का बड़ा करोबार फलफूल रहा है। खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब से गांव में भय का माहौल व्याप्त है। बता दें कि शाम होते ही शराब लेने वालों का तांता लगा रहता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी से पता चला कि गांवो में कच्ची शराब खुलेआम बेची जाती है। क्षेत्र में शराब के नशे में टुन्न लोग रास्ते में झूमते एवं एक दूसरे को गाली देते हुए निकलते हैं जिससे पूरे गांव का माहौल खराब हैं। गांव की बहू बेटियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी अनहोनी घटना का भय महिलाओं के मन में बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आए दिन शराबियों के कारण लड़ाई झगड़े और बबाल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने अरोप लगाते हुए बताया कि आबकारी विभाग जानकर भी अनजान हुआ है।
आबकारी कमिश्नर अनुराधा पाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है
