भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा बोले- देश की सुरक्षा के लिए समर्पित अजीत डोभाल पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
हरिद्वार(नीति शर्मा)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर स्थित श्रीराम चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अजीत डोभाल उन वीर सपूतों में शामिल हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और प्रदेश के सपूत अजीत डोभाल ने अपने साहस एवं राष्ट्रसेवा से देश का मान बढ़ाया है। उनके योगदान पर प्रत्येक उत्तराखंडी और देशवासी को गर्व है।
राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह मोगा ने कहा कि अजीत डोभाल देश की सुरक्षा और गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अभियानों में उनकी भूमिका रही है। ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना सुरक्षा एजेंसियों और राष्ट्रसेवा में समर्पित लोगों का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में देश से माफी मांगने की मांग की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, लव शर्मा, निपेन्द्र चौधरी, आशु चौधरी, अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, हरजीत सिंह, विक्रम भुल्लर, तरुण नैय्यर, तेलूराम प्रधान, जसबीर बसेड़ा, नकली राम सैनी, विनीत जोली, एजाज हसन, आलोक चौहान, संदीप मेहता, कमल प्रधान, प्रिंस लोहाट, अरविंद कुशवाह, विशाल राठौड़, वरुण वशिष्ठ, राजेंद्र कटारिया, विपिन शर्मा, प्रताप प्रधान, पंकज बागड़ी, सन्नी चौहान, हितेश चौहान, अरुण तिवारी, शिवम चौहान, संदीप सिंघानिया, सचिन आर्य, हरिओम चौहान, राजकुमार यादव, वीरेंद्र अवस्थी, मनोज चौहान, चंचल, अर्चना शर्मा, सारिका चौधरी, राजकुमारी, संतोष और अंकुर पालीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


