देहरादून(नीति शर्मा)।बेहट रोड स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर में भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून एवं आई क्यू हॉस्पिटल सहारनपुर के चिकित्सकों द्वारा नेत्र, ऑर्थो, ईसीजी, कार्डियो, बीपी एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई।
इसी अवसर पर संगठन का प्रथम वार्षिक उत्सव शिव मंदिर के प्रांगण में केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन पिछले एक वर्ष से निरंतर समाज हित के कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के विस्तार और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल गौतम, मंडल संरक्षक मांगेराम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयराम बंसल, मंडल उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, जिला महासचिव चंदन सिदाना, जिला सचिव संदीप गर्ग, जिला महामंत्री विपिन माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माहेश्वरी, महानगर उपाध्यक्ष निधि, महानगर सचिव गरिमा शर्मा, महानगर मंत्री ममता, महानगर संगठन मंत्री अलका, महानगर उपाध्यक्ष अनुज शर्मा, महानगर सचिव अजय शर्मा, महानगर संगठन सचिव आशीष कुमार, महानगर संगठन मंत्री अंकित बंसल, महानगर संगठन मंत्री शुभम धीमान, महानगर मंत्री अनिल कुमार, महानगर संगठन सचिव बॉबी कुमार, महानगर मंत्री साहिल गिरधर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन संगठन के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज सेवा की निरंतर शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना के साथ किया गया।

