बहादराबाद(ब्यूरों)।हिन्दू समाज की एकता, बंधुता और पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे ‘हिन्दू सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्प्रिंग फील्ड स्कूल आत्मलपुर बोगला, बहादराबाद (हरिद्वार) में संपन्न होगा।
सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर एकजुटता का संदेश देने की अपील की गई है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि जी (वेदांत साहित्याचार्य), श्री जगद्गुरु उत्तरतीर्थ अखाड़ा, हरिद्वार होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख हरीश अपने विचार व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि चौहान, प्रधानाचार्य एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं अध्यक्ष ओसीन चिल्ड्रन व वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
सम्मेलन में विशेष कार्यक्रम के रूप में सामूहिक महाशिव आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
निवेदक: श्री राम समिति, हिन्दू सम्मेलन, मंडल बहादराबाद, सलेमपुर, हरिद्वार।


