हरिद्वार(मनोज यादव)। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस के अवसर पर राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद (हरिद्वार) में छठवें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मानव सेवा और समाज सेवा के उद्देश्य से विद्यार्थी कार्य विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरिद्वार तथा राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर 23 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, रुड़की रोड, बहादराबाद (हरिद्वार) परिसर में लगाया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहयोग दें।
रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8433035668 एवं 7451033366 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

